नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया सचेत

जौनपुर। एआरटीओ विभाग द्वारा चलाये जा रहे 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सचेत किया गया। फ्रेंडस डांस ग्रुप के कलाकारों ने परिवहन कार्यालय जौनपुर, रोडवेज परिसर, जिला चिकित्सालय, भण्डारी रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को संदेश दिया कि बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किये तथा बिना वैध डीएल प्राप्त किये किसी वाहन का संचालन नहीं करेंगे। साथ ही बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल आदि नहीं चलायेंगे एंव चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे। खतरनाक ढंग से वाहन का संचालन न करने के साथ ही वयस्क होने के बाद ही वाहन चलायेंगे एवं पैदल व साइकिल यात्रियों का सम्मान करेंगे। कभी नशे में वाहन का संचालन न करने के साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे। साथ ही वाहन पर स्टंट आदि नहीं करेंगे। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन सौरभ कुमार, वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव, रोडवेज के एआरएम केशरीनन्दन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home