सेतु निर्माण इकाई का चुनाव सम्पन्न, नरेन्द्र यादव अध्यक्ष व श्याम सुन्दर मंत्री

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड सेतु निर्माण इकाई जौनपुर का चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया। ट्यूबवेल कालोनी चौराहे पर स्थित सिंचाई विभाग के प्रांगण में आयोजित चुनाव केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर वक्ता शोभनाथ, लक्ष्मण, जेपी सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया जिसके बाद संगठन को आगे बढ़ाने हेतु चयन प्रक्रिया सम्पादित करायी गयी। चयन के हुई घोषणा के अनुसार संरक्षक कृष्णानन्द मिश्र, अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, मंत्री श्याम सुन्दर शुक्ला, संगठन मंत्री नागेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष विजय शंकर उपाध्याय हैं। इसके अलावा विनय मिश्रा, राम सजीवन दुबे, दीनानाथ, सुरेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र दुबे, अच्छे लाल कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। इस पर उपस्थित साथियों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।

No comments

Post a Comment

Home