प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल को उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किये जाने पर जनपद के स्वजातीय बंधुओं सहित तमाम शुभचिन्ताकनें ने स्वागत समारोह किया। नगर के एक होटल में बीती रात आयोजित समारोह में सर्वेश जायसवाल को महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जताते हुये उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण करके श्री जायसवाल का जोरदार स्वागत किया। साथ ही महासभा के हाई पावर कमेटी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इससे जनपद के स्वजातीय बंधुओं में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नवचयनित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जायसवाल को बुकें आदि भेंट करके महासभा के इस कदम की सराहना किया। स्वागत समारोह में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जायसवाल, केके जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, अंकित जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, धु्रव जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अनिल सहारा, अनिल जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधुओं के अलावा पत्रकार विनोद यादव, व्यवसायी विजय अग्रहरि, संजय शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील वर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home