राजा की बहन के निधन पर राज कालेज में शोकसभा

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सत्यराम प्रजापति की अध्यक्षता में विद्यालय प्रांगण में शोकसभा हुई। इस मौके पर राजा अनवीन्द्र दत्त दुबे की बहन नन्दनी देव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोकसभा में डा. अशोक मिश्र, अशोक तिवारी, इन्द्र बहादुर सिंह, सन्त लाल, डा. रमेश चन्द्र, प्रकाश नारायण सिंह, रामदेव, राम प्रताप, डा. बृजेश सिंह, रंजना चौरसिया, विनय ओझा, अनिल यादव, राजेश श्रीवास्तव, श्रवण तिवारी, सुभाष चन्द्र मिश्रा सहित तमाम शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home