जन-गण-मन की महिला शाखा ने किया बालिका जननी सम्मान

जौनपुर। विश्व महिला दिवस अवसर पर जन गण मन संस्था की महिला शाखा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में जन्म लिये बेटियों की माताओं को बेबी कीट देते हुये पौधरोपण हेतु एक पौधा भेंट करके ‘बेटी बचाओ, वृक्ष लगाओ’ के नारे को चरितार्थ किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने बालिका जननियों से आग्रह किया कि बेटियों को प्यार, सम्मान एवं शिक्षा दो, अधिकार तो उन्हें अपने आप मिलेगा। इसकी शुरूआत घर से होनी चाहिये और बेटियों के साथ उसी प्यार व सम्मान से पौधे की भी देखभाल के लिये माताओं को संकल्पित किया। इस अवसर पर स्वर्णिमा जायसवाल, अंजू पाठक, पूनम जायसवाल, चारु शर्मा, आकांक्षा द्विवेदी, कल्पना केसरवानी, विजयलक्ष्मी, तसनीम जैदी, सरला माहेश्वरी, तसनीम फात्मा, श्रद्धा जायसवाल, सारिका सोनी के अलावा असलम शेर खान, मिनाज शेख, सलमान शेख, संदीप पाण्डेय, हसनैन कमर दीपू, मनीष मौर्य, आलोक मणि त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home