चकबन्दी प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। जनपद के तहसील सदर के ग्राम गोपीपुर में चल रही चकबन्दी प्रक्रिया में की गयी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरोध में गांव की सैकड़ों महिलाओं एवं पुरूषों ने बुधवार को जबर्दस्त प्रदर्शन किया। लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते हुये अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों के धरने को समाप्त कराया। अनन्त सिंह की अध्यक्षता में धरनासभा को कामरेड विजय प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह एडवोकेट, अतुल सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह, मनोज सिंह, बांके लाल सरोज, हंसराज चौबे, दयाराम राजभर, पन्ना लाल गुप्ता, संत कुमार चौबे, तूफानी हरिजन, पप्पू गौतम, प्यारे लाल गौतम, चौथी विश्वकर्मा, हरिनाथ प्रजापति, बुद्धिराम प्रजापति, सुधा सिंह, चन्द्रकला सिंह, गीता, हीरावती, अमरावती, राजेश चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home