jaunpur : योग के विभिन्न विधाओें की दिया जानकारी

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक दिवस समारेह के अवसर पर दो दिनों योग प्रशिक्षण शिविर सवेरे बलरामपुर हाल में आयोजित किया गया। योगाचार्य कमला शंकर पाण्डेय व राम आसरे साहू के निर्देशन में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं प्राध्यापक एवं विशिष्ट लोगों ने भाग लिया। योगाचार्य कमलाशकर पाण्डेय ने योग की विभिन्न विधाओं सूक्ष्म क्रिय सिर से पैर तक के बारे मेे करके बताया।त्रिकोण, कोण, मकरासन, भजंगासन, सुखासन, मण्डूकासन के साथ प्राणायाम, ध्यान, क्रिया, कपाल भांति भ्रमरी, अग्निसार एवं अन्य क्रियाओं को कराया तथा बताया कि इस क्रिया से करने पर मनुष्य शारीरिक, मानसिक, भावनातमक एवं विचारात्मक रूप से स्वस्थ्य रहता है। इसके पूर्व प्रबन्धक अशोक सिंह, प्राचार्य डा0 विनोद कुमार सिंह, संयोजक अरविन्द कुमार सिंह ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरान्त दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, दुष्यन्त सिंह एडवोकेट एसपी सिंह, नामवर सिंह, बिन्द प्रताप सिंह, वीेरेन्द्र सिंह, डा0 अशोक सिंह, डा0 जीसी चौबे, डा0 बालमुकुन्द सेठ, डा0 अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home