प्रतियोगिता में जीते छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत

जौनपुर। पूर्वी क्षेत्र खेलकूद वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 6 से 8 फरवरी को राजकीय पालीटेक्निक में सम्पन्न हुई जहां सस्ंथा के विजेता छात्र व छात्राओं को राजकीय पालिटेक्निक झांसी में 19 से 22 फरवरी तक सम्पन्न हुई राज्यस्तरीय खेलकूद, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये भेजा गया था। प्रतियोगिता में संस्था के कम्प्यूटर साइंस अन्तिम वर्ष की छात्रा विभा तिवारी ने बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ एवं शाटपुट की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व लम्बी कूद द्वितीय स्थान प्राप्त कर बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग मेें संस्था के ही जितेन्द्र यादव इलेक्ट्रानिक्स द्वितीय वर्ष के छात्र ने 50 मीटर दौड़ व जैवलिंग थ्रो में प्रथम स्थान पाकर दिव्यांग वर्ग की व्यैक्तिगत चैम्पियनशिप प्राप्त किया। इसी संस्था के रवि प्रकाश श्रीवास्तव इलेक्ट्रानिक्स द्वितीय वर्ष के छात्र ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र व छात्राओं के संस्था में आगमन पर अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार रेयान, वीके विश्वकर्मा रूपेश यादव, डा. वरूण कुमार, मो. रिजवान हाशमी, रणजीत कुमार, क्रीड़ा प्रभारी जितेन्द्र बहादुर, कैलाशनाथ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home