फोटो साभार सज्जाद बाकर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वेलफेयर सोसाइटी ने सीरिया में अमेरिका के द्वारा निर्दोष और मासूम बच्चों पर बम गिराए जाने को लेकर प्रदर्शन किया है।इस अवसर पर वेलफेयर सोसाइटी और समाजिक संस्थाओं ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि दी है।कैंडिल मार्च जीपीओ हज़रतगंज गांधी प्रतिमा पर सम्पन्न हुआ।
इसअवसर पर वैभव माहेश्वरी,सैयदअमीर सरदार,हुस्नआरा,रेहान गनी,सैयद मोहम्मद उवैस,असद अब्बास,मुईन खान,इमदाद इमाम,रफत फातिमा,इकबाल रिजवी,फातिमा रिजवी और अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर बमबारी में मारे गये निर्दोष और मासूम बच्चों को श्रद्धाजंलि दी।इस अवसर पर अमेरिका द्वारा की जा रही बमबारी की कड़ी आलोचना की है।
No comments
Post a Comment