नई दिल्ली । सरकार ने इस पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा कर दी है। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को हर साल की तरह इस साल भी सम्मानित किया जाएगा. इस बार 15,700 लोगों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया है।
-इलैयाराजा (संगीत), गुलाम मुस्तफा खान (संगीत), परमेश्वरम परमेश्वरम (शिक्षा और साहित्य) को पद्म विभूषण सम्मान
-वेद प्रकाश नंदा (साहित्य और शिक्षा), लक्ष्मण पाई (कला), अरविंद पारिख (कला) और शारदा सिन्हा को पद्म भूषण सम्मान
-क्रिकेटर एमएस धौनी, स्कूनर पंकज आडवाणी सहित 12 लोगों को पद्म भूषण सम्मान
-रानी और अभय भंग (मेडिसिन), लेनटिना ओ ठक्कर (सामाजिक कार्य), रोमुलस व्हिटाकर, सम्पत रामटेके (सामाजिक कार्य), संडूक रूइट (मेडिसिन) को मिला पद्म श्री पुरस्कार
-एम एस राजगोपाल (मेडिसिन), मुरलीकांत पेटकर (ओलंपियन), सुभाषिनी मिस्त्री (सामाजिक कार्य), राजगोपालन वासुदेवन (प्लास्टिक रोड मेकर), विजयालक्ष्मी नवनीथकृष्णन (साहित्य), सुलागट्टी नारासम्मा (मेडिसिन), येशी ढोडेन (मेडिसिन) को पद्मश्री पुरस्कार
-अरविंद गुप्ता (वैज्ञानिक), लक्ष्मीकुट्टी (जंगल की दादी), भज्जु श्याम (गोंड कलाकार) और सुधांशु विश्वास (सामाजिक कार्यकर्ता) को मिलेगा पद्मश्री।
-अनवर जलालपुर (उर्दू साहित्य), इब्राहिम सुतार (सूफी म्यूजिक), मानस बिहारी वर्मा (साइंस), सीताव्वा जोड्डाती (सामाजिक कार्य), नोफ मारवाई (योग) और वी नानाम्मल (योग) को मिला पद्म श्री सम्मान
बता दें कि पिछले साल 89 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए थे। आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिए जाते हैं।
No comments
Post a Comment