बच्चों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम है सांस्कृतिक कार्यक्रम - माया टंडन 

जौनपुर - शिक्षा के साथ -साथ बच्चों में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का समावेश आवश्यक हैं | ऐसे कार्यक्रम से विधार्थियों में नूतन चेतना का जागरण होता है और विधार्थियों में शिक्षा के प्रति रूचि बढती है | उक्त बातें नगर के अहियापुर रशीदाबाद में स्थित सी एम् एम्इग्लिश स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथिनगरपालिकाध्यक्ष  माया टंडन ने कही  | उन्होंने कहा की प्रत्येक विधार्थियों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेना चाहिए | क्यूँ की इस से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है |
इस मौके पर विधालय के बचों ने विभिन्न मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया | इसी क्रम में विधालय के अध्यापकों ने भी कहा की शिक्षा के क्षेत्र में इसप्रकार का कार्यक्रम करवाना अति आवध्यक है | इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में शिक्षा की प्रेणना को जागृत करता है | कार्यक्रम के अंत में विधालय के प्रबन्धक तौफीक अहमद उर्फ़ रानू ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया | संचालन कनीज फातमा और पंडित अवधेश कुमार मिश्र ने किया |इस मौके पर विधालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे |
                         

No comments

Post a Comment

Home