सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में टीकाकरण सत्र स्थल की स्थापना की गयी जिसका उद्घाटन गुरूवार को विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह व जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तत्पश्चात् 0-2 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाया। इस मौके पर श्री मिश्र ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम 7 से 18 दिसम्बर तक चलाया जाना है जिसमें 0-2 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलायी जायेगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष के अन्तर्गत अभियान चलाकर राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में प्रयुक्त होने वाली सभी वैक्सीन (ओरल पोलियो, बीसीजी, हेपेटाइटिस बी, डीपीटी, मीजिल्स, जेई एवं टेटनेस) से नये सहित छुटे 29830 बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। इससे बच्चों को विभिन्न जानलेवा बिमारियों जैसे टीबी पोलियो, हेपेटाइटिस बी, गलघोंटू, टेटनस, खसरा एवं जापानी बुखार के अलावा इन बीमारियों के पश्चात होने वाले कुपोषण से बचा जा सके। इस वसर पर सीएमएस पुरूष डा. एसके पाण्डेय, सीएमएस महिला डा. आरएस सरोज, डा. सन्दीप सिंह, डा. एसके मिश्रा, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, डा. आरके यादव, उपेन्द्र प्रताप सिंह, सुधीर अस्थाना के अलावा तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

No comments

Post a Comment

Home