कन्या का जन्म अभिशाप नहीं, बल्कि वरदान हैः राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर। कन्या का जन्म अभिशाप नहीं, बल्कि वरदान है। इस धरती का सबसे बड़ा दान कन्यादान है। कन्यादान सभी दानों में सबसे महान दान है। उक्त बातें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष एवं जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों का आह्वान करते हुये कहा कि सामाजिक संस्था जेब्रा द्वारा आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह का समर्थन करें। इतना ही नहीं, यथासंभव मदद भी करें, ताकि इस तरह का महायज्ञ जनपद के लिये एक मिसाल बन सके। श्री श्रीवास्तव ने जेब्रा के इस नेक कार्य का समर्थन करते हुये लोगों से दहेज मुक्त शादी करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जहां समाज के लिये संदेश बनते हैं, वहीं आने वाली पीढ़ियों में नयी सोच का संचार भी करते हैं।

No comments

Post a Comment

Home