धूमधाम के साथ मनायी जाय श्री विश्वकर्मा जयंती

जौनपुर। श्री विश्वकर्मा समिति की बैठक श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई जहां सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर दिन रविवार को विश्वकर्मा जयन्ती पर मंदिर पर होने वाली पूजा में अधिक से अधिक विश्वकर्मा बंधु उपस्थित होकर भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा में सम्मिलित हों। इसके साथ ही इसके दूसरे दिन यानी 18 सितम्बर को मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा में सहभागिता करते हुये सफल बनायें। इस दौरान समिति के संरक्षक कैलाशनाथ ने सभी विश्वकर्मा बंधुओं से आग्रह किया कि जयन्ती में भाग लेकर श्रम देवता का पूजन-अर्चन करके अपने आपको भाग्यशाली बनायें। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home