जौनपुर। औरैया की स्थिति का जायजा लेने जा रहे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गुरूवार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की खबर मिलते ही जौनपुर के सपाजनों में उबाल मच गया। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन यूथ ब्रिगेड, युवजन सभा, छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ता नगर में विशाल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जोरदार प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी किये। साथ ही उनका पुतला भी फूंके। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका
प्रियदर्शिनी को सौंपा गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, श्रवण जायसवाल, युवा नेता विकास यादव, मुकेश यादव, अबूसाद अहमद, कृष्ण कुमार यादव, छात्र नेता नवनीत यादव बिट्टू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में नगर के जेसीज चौराहे पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर पवन यादव, सतीश यादव, मिण्टू यादव के अलावा अन्य लोग उपथित रहे।
No comments
Post a Comment