रोटरी क्लब ने 150 स्कूली बच्चों को दिया डेªस


जौनपुर। रोटरी क्लब ने प्राथमिक विद्यालय सादात बिन्दुली विकास खण्ड सिकरारा के 150 छात्र-छात्राओं को डेªस वितरित किया। क्लब के अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर विद्यालय में सर्वशिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क दो-दो ड्रेस वितरित किया गया। साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापकों व ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर एनपीआरसी सुनील सिंह, प्रधान लालता यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, प्रधानाध्यापक पंधारी लाल यादव, दीपमाला जायसवाल, अनिल सिंह, फौजदार, प्रकाश तिवारी, मुकेश यादव, धीरेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments

Post a Comment

Home