अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात इजरी गांव के समीप लगभग 65 वर्षीया महिला किसी वाहन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। क्षेत्रीय जनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया जिस पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि यह महिला विक्षित थी। काफी दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घूम रही थी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पता लगते ही परिजनों को सूचित कर दिया जायेगा।

No comments

Post a Comment

Home