पत्रकार अज़मी रिज़वी के आवास पर ईद मिलन में पहुँचे दिग्गजों ने दी मुबारकबाद

सिवई सहित अन्य व्यंजनों का लिया लुफ्त
बाराबंकी । समाजसेवी पत्रकार अज़मी रिज़वी के आवास पर ईद की दावत में जिले के नेतागण व पत्रकारो सहित सैकड़ों लोगो ने शामिल होकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सिवई सहित विभिन्न पकवानो का सभी मेहमानो ने लुफ्त लिया।
समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार अज़मी रिज़वी के कस्बा स्थिति आवास पर आज ईद की दावत में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया के सुपुत्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक तनुज पुनिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरख मुख्तार अहमद शाह, वरिष्ठ पत्रकार रिजवान मुस्तफा, वरिष्ठ पत्रकार व हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दिर्वेदी राजू भय्या, पत्रकार आमिर अली, मोहम्मद अतहर, आसिफ हुसैन, रेहान मुस्तफा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जुल्फी मियां, जिला पंचायत सदस्य हाजी मुश्ताक सहित कस्बे के सैकड़ो वरिष्ठ नागरिको ने शामिल होकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि ईद जैसे  त्योहार एक दूसरे को मतभेद भुला कर करीब लाते है। कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने मौजूद सभी लोगो को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि भारत देश मिली जुली संस्कृति का देश है यहाँ मनाये जाने वाले सभी धर्मो के त्योहार मे शामिल होकर लोग एक दूसरे के करीब आते है। ऐसे त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते है देश की अनेकता में ये त्योहार एकता के प्रतीक है। प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार शाह ने कहा कि हमारे देश की यही पहचान है कि यहाँ सभी धर्मो के लोग एक दूसरे के त्योहार को मिल जुल कर मानते है और उसमें शामिल होते है। इस मौके पर समाजसेवी सालिम नेता, बीजेपी नेता दीपक निगम, चाँद खान, तव्वाब अंसारी, अज़मतउल्ला अंसारी,अलीम मेंहदी, गुलजार, हुसैन रिज़वी, शादाब, फरजान, शाने हैदर, मोहम्मद अब्बास, फिरोज, हसन असगर, गुड्डू मियां, परवेज, नय्यर रिज़वी, कामिल, औलाद हुसैन, असकरी, जमन,पिंटू, नदीम, रिज़वान ज़ैदपुरी, इफ्तेखार हुसैन, कौसर रिज़वी, नूर आलम, मोइनुद्दीन, मोईन, मोहम्मद आलम, तौफीक सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

No comments

Post a Comment

Home