सुरक्षा बलों न सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किए दो संदिग्ध व्यक्ति, हथियार बरामद

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के गोशबग और साहकोइल इलाके में रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को संदिग्ध आतंकियों के इन इलाकों में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद इस सर्च अॉपरेशन शुरू किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन व्यक्तियों से एक राइफिल और एक पिस्तोल बरामद की गई है जिसके बाद सुरक्षा बलों का शक यकीन में बदलता जा रहा है। फिलहाल इन लोगों से पूछताछ जारी है। 

No comments

Post a Comment

Home