श्री विश्वकर्मा समिति की इकाई भंग

जौनपुर। श्री विश्वकर्मा समिति की बैठक श्री विश्वकर्मा मंदिर चौकियां मार्ग पर अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई जहां संरक्षक कैलाशनाथ विश्वकर्मा (समूह सम्पादक) ने नियमावली में प्राप्त अधिकार से जुड़ी विश्वकर्मा समितियों को भंग कर दिया। साथ ही उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने प्रस्ताव रखा कि आगामी समिति के चुनाव के लिये सदस्यता अभियान समाचार-पत्रों में प्रकाशन कराकर 15 अगस्त से 17 सितम्बर तक चलाया जाय। सदस्य बनने के इच्छुक बन्धु संरक्षक से सम्पर्क कर नियमावली के अनुसार शुल्क जमा करके रसीद प्राप्त कर सकेंगे। इसके उपरान्त सूचना कर उन्हीं सदस्यों से साधारण सभा बनेगी और समय का निर्धारण कर प्रबन्ध समिति का चुनाव, चुनाव अधिकारी मनोनीत कर उसी के देख-रेख में नियमावली अनुसार होगा। विगत 24 जुलाई के कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित भ्रामक समाचार की विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकर्मा चुने गये, वह काल्पनिक है। ऐसा कोई चुनाव श्री विश्वकर्मा समिति द्वारा नहीं किया गया है।

No comments

Post a Comment

Home