चोरी की 2 मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ थाना पुलिस ने स्थानीय क्षेत्र के पहितिया पार्क के पास से अंचल यादव उर्फ शेरू यादव निवासी सराय अहमद डिथुआ कला थाना बदलापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की 2 मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी। हालांकि इस दौरान उसका साथी नन्हे यादव मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार पूछने पर अंचल ने बताया कि उसका एक गिरोह है जो मोटरसाइकिल चुराकर साथी पंडित यादव जो आरटीओ में दलाल है, के माध्यम से दूसरों के नाम ट्रांसफर करके अच्छे दाम पर बेचते हैं। आज भी चोरी की पैसन प्रो मोटरसाइकिल को सिंगरामऊ के एक लड़के के नाम ट्रांसफर कराकर बेचने आया था कि पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अंचल यादव उर्फ शेरू पुत्र राज बहादुर यादव निवासी सराय अहमद थाना बदलापुर है जिसके पास से एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल व एक सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, संजय सिंह सहित कमलेश, राम विलास शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home