डीबीएस कालेज के बच्चों को बताया गया योग का गुर


जौनपुर। स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित विश्व योग दिवस पर डीबीएस इण्टर कालेज कादीपुर, रामदयालगंज के प्रांगण में द आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले शिविर आयोजित हुई जहां प्रशिक्षक दिनेश सिंह व राजेन्द्र प्रसाद ने उपस्थत शिक्षकों, बच्चों आदि को योगाभ्यास कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सभी आसन व प्राणायाम किया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग मिश्र ने योग के महत्व को समझाया जिसके बाद कार्यक्रम का समापन शान्ति पाठ व योग गीत से हुआ। इस अवसर पर कंचन सिंह, डा. कीर्ति सिंह, दीपक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home