VIDEO : अजोशी उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल हालात पर सांसद प्रतिनिधि के कड़े तेवर




जौनपुर । सपा सरकार और उसके कार्यकाल के भ्रष्टाचार का नमूना अगर आपको देखना है तो आइये जौनपुर में । जी है सपा सरकार के कार्यकाल में 5 वर्षो से निर्मित जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के अजोशी उप स्वास्थ्य केंद्र जंगल और झाड़ियों में तब्दील हो गया है । हालात ये है कि भवन की छते फट गयी है । जब इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगो ने  मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद से की तो उन्होंने इस पर कड़े तेवर अख्तियार कर लिया है । सासंद ने अपने प्रतिनिधि डॉ विजय चंद्र पटेल को मौके पर औचक निरिक्षण कर मामले की जानकारी लिया , सांसद प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य केंद्र पर मिली खामियो को देख मड़ियाहूं अधीक्षक को मौके पर बुलाकर जमकर फटकार लगाई , साथ ही जल्द स्वास्थ्य केंद्र शुरू कराने का दिया आश्वासन ।
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के अजोशी में निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत देखकर स्वास्थ्य विभाग और सपा सरकार की स्वास्थ्य नीतियों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है । स्वास्थ्य केंद्र तो 5 वर्षो से आजतक नहीं खुला बावजूद इसके इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी है । जो कही और अपनी ड्यूटी बजा रही है । और क्षत्र की जनता स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आंसू बहा रही है । जब इस पुरे मामले की जानकारी मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद को हुयी तो उन्होंने तत्काल अपने प्रतिनिधि को अजोशी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कराया । मौके पर पहुचे सांसद प्रतिनिधि डॉ विजयचंद्र पटेल वहा के हालात देखकर दंग रह गए । और तत्काल ज़िम्मेदार अधिकारी को बुलाकर फटकार लगाई ।
सांसद प्रतिनिधि के अजोशी उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल हालात का जायज़ा लेने की खबर लगते ही मौके पर पहुचे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के हाथ पाँव फूल गये उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ कमियां रह गयी थी । केंद्र के निर्माण में लगा ठेकेदार 4 वर्षो से इसमें लापरवाही कर रहा है । जल्द ही सभी कार्यो को दुरुस्त कराकर स्वास्थ्य केंद्र चालू करा दिया जायेगा ।

No comments

Post a Comment

Home