पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत,सीमा पर फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन, ग्रेनेड ब्लास्ट में जवान घायल


जम्मू : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक रेंजरों द्वारा एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है। शनिवार को रेंजरों ने नौहशहरा तहसील के सीमांत क्षेत्र मकेरी खरली में गोलीबारी की है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा छोटे और आधुनिक हथियारों से गोलीबारी की गई है। भरतीय जवान भी पाकिस्तान को गोलीबारी का उचित जवाब दे रहे हैं।

वहीं तारकुंडी क्षेत्र में एक ग्रेनेड ब्लास्ट में सेना का एक जवान घायल हो गया है। जवान को राजोरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है।

No comments

Post a Comment

Home