योगी के निर्देश का दिखा असर, DM ने नंगे पैर लगाया झाडू़

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी महकमों को निर्देश दिए कि वह अपने परिसरों को साफ-सुथरा रखें। जिसके बाद अधिकारियों ने हाथ में झाडू थाम लिए और सफाई करने में जुट गए। ऐसी ही एक तस्वीर मेरठ से आई है, जहां पर डीएम बी. चंद्रकला ने कलेक्ट्रेट परिसर में नंगे पैर झाडू़ लगाकर सफाई अभियान चलाया।


कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान की कमान संभाली। डीएम ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी और उसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं झाडू हाथ में लेकर सफाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम अपना आफिस ही साफ नहीं रखेंगे तो कैसे स्वच्छता का संदेश दूसरों को देंगे। इस दौरान डीएम ने कहा कि कर्मचारी रोज स्वयं सुबह अपने कार्यालय की साफ सफाई स्वयं करें। डीएम बी. चंद्रकला ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कलेक्ट्रेट कर्मी सुधाकर शर्मा की मूर्ति के पास झाड़ू लगाई और स्वयं मूर्ति को साफ किया। डीएम को साफ सफाई करते देख लोगों की भीड़ वहां लग गई।

No comments

Post a Comment

Home