मानव जन्म पा लेना भाग्य की बात हैः डा. दर्शन सिंह


जौनपुर। मानव जन्म पा लेना भाग्य की बात है, क्योंकि इसी जन्म में आत्मा का कल्याण संम्भव है। आत्मा का नाता परमात्मा से जोड़ना है, ताकि आवागमन के बन्धनों से मुक्ति मिलें। इन्सानी गुणों से मुक्त होकर जीवन जीना है। सब में एक प्रभु का नूर समाया है और हमें इसी भाव से विचरण करना है। सबको अपना मानते हुये सुन्दर वातावरण बनाना है। उक्त उद्गार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास स्थित जासोपुर व पट्टीनरेन्द्रपुर में निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये बांदा से आये संत डा. दर्शन सिंह जोनल इंचार्ज ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निरंकार सद्गुरू की कृपा से ही हम आनन्द की अनुभूति कर पाते हैं। यही प्रार्थना है कि दातार कृपा करना ऐसे ही संतों का संग मिलता रहे और यह जीवन सार्थक हो जाय। इस अवसर पर ओम प्रकाश, श्याम लाल साहू संयोजक, मानिक चन्द्र तिवारी संयोजक, उदय नारायण जायसवाल, आल्हा जी, राम प्रसाद उपस्थित रहे। संचालन खिलाड़ी जी ने किया।

No comments

Post a Comment

Home