जेसीआई जौनपुर की जेजे विंग ने किया श्रमदान


जौनपुर। जेसीआई की जेजे विंग द्वारा भण्डारी रेलवे स्टेषन सहित उसके आस-पास के क्षेत्र के अलावा जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जेजे चेयरमैन कृष्णा जायसवाल व प्रोग्राम डायरेक्टर निष्चय जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष आलोक सेठ ने कहा कि इस तरह का अभियान नौजवानों व युवाओं में प्रेरणा का कार्य करेगा। हमारा यह शहर हमारे लिये देष है। इसे स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करना, गंदगी न करना, कूड़ा समय पर घर से निकालना हमारा उद्देश्य है। पूर्व अध्यक्ष राकेष जायसवाल ने कहा कि इस तरह का नेक कार्य करके जेसीआई की जूनियर शाखा समाज में एक नया संदेष देने का कार्य कर रही है। पूर्व अध्यक्ष चन्द्रषेखर जायसवाल व सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि इस अभियान को जारी रखते हुये जेसीआई जौनपुर हर महीने किसी न किसी परिसर की सफाई का कार्य करेगी। इस अवसर पर जूनियर विंग की सुहानी षाह, पुष्कर जायसवाल, सोनल शाह के अलावा मनोज अग्रहरि, संदीप पाण्डेय, नीरज जायसवाल, गौरव सेठ, मृत्युंजय सिंह, डा. प्रषांत, राकेष सोनी, दीपक बाधवा के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home