जेसीआई चेतना ने विद्या मन्दिर में लगवाया वाटर प्यूरिफायर


जौनपुर। जेसीआई चेतना जौनपुर ने संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘सृजल’ के तहत नानक पब्लिक स्कूल में रविवार को 5 सौ लीटर क्षमता वाला वाटर प्यूरिफायर लगाया जिसका लोकार्पण विद्यालय की प्रबन्धक जेसी देवेन्दर कौर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष जेसी नीतू गुप्ता ने कहा कि सृजल का उद्देश्य हर किसी तक स्वच्छ तथा निर्मल जल पहुंचाना है। कार्यक्रम संयोजक जेसी देवेन्दर कौर ने कहा कि जरूरत वाली अन्य जगहों पर भी प्यूरिफायर लगाये जायेंगे। सचिव जेसी चारू शर्मा ने कहा कि बच्चे ही आने वाले कल के भविष्य हैं, इसलिये स्वच्छ जल इनकी प्राथमिकता है। फाउण्डर प्रेसीडेंट जेसी मेघना रस्तोगी ने बताया कि जेसीआई चेतना पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर भविष्य योजनाओं पर अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन सचिव जेसी चारू शर्मा ने किया। इस अवसर पर देवेन्दर कौर, जेसी कल्पना केसरवानी, अंकित सहित तमाम जेसीआई चेतना के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home