राज्यमंत्री गिरीश ने जिले के अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा


जौनपुर। गिरीश यादव राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को लोनिवि के निरीक्षण भवन में प्रातः 9 बजे जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह, आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना सहित अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विरेन्द्र कुमार, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ राम नारायण यादव, डीडीएजी अशोक उपाध्याय, लोक निर्माण डीसी गुप्ता, सिंचाई एसके सिंह, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, विद्युत एससी सोनोदिया, बीके गुप्ता, उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार कमलेश सोनी, डीएसओ आरके तिवारी, जल निगम एमए किदवई, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह, धर्मराज आदि अन्य विभागों की व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा किया। साथ ही उन्होंने आरक्षी अधीक्षक से अपेक्षा किया कि थानों पर रखे गये वाहनों की नीलामी, साफ-सफाई व शहर को जाम से निजात दिलाने एवं गरिमा के अनुसार व्यवस्था में सुधार लाने सहित सीओ को थानों पर जनता की सुनवाई करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में सीएमओ को शहर में मच्छर मारने वाले दवा छिड़कवाने, अस्पतालों में सांप एवं कुत्ते काटने की सुई उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विशेष रुप से पान, गुटखा, सिगरेट का प्रयोग अस्पतालों में कदापि न किया जाय। चिकित्सक आम जनता के साथ मानवीय व्यवहार करें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध पशुवधशालाओं को बन्द करा दिया गया है तथा लाइसेंसधारी को नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। विद्युत विभाग को दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत समय से विद्युतीकरण कराने का निर्देश दिया। गर्मी में विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा जले ट्रांसफार्मरों तत्काल बदलवाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता लोनिवि को खराब सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही विशेष रुप से आरईएस विभाग से खेतासराय-खुटहन मार्ग को चलने योग्य बनवाया जाय। बीएसए को निर्देशित किया कि अध्यापक समय से विद्यालय जायं तथा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराये इसके लिये खण्ड शिक्षाधिकारी एवं बीएसए द्वारा कम से कम प्रतिदिन 10 विद्यालय की आकस्मिक जांच कर कार्यवाही करें। जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का निर्देश देते हुये डीएसओ को पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही डीपीआरओ द्वारा शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएसटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य 25 प्रतिशत धन उपलब्ध कराया गया है। मंत्री जी ने शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सिंचाई विभाग को नहरों के टेल तक पानी पहुचाने का निर्देश दिया। विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि लोनिवि द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही खराब हो जा रही है। इसकी जांच करायी जाय। आरक्षी अधीक्षक से पुलिस के कार्य व्यवहार में सुधार लाने का अपेक्षा किया। मंत्री श्री यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार जनता ने जनादेश देकर सरकार से व्यापक जनहित के कार्य की अपेक्षा किया है। हम सब मिलकर ईमानदारी से कार्य को करें। इसमें किसी प्रकार का राजनैतिक दबाव नहीं होगा। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। पान, गुटखा, सिगरेट आदि का प्रयोग कार्यालय में कदापि न किया जाय। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह, श्रमायुक्त बीएन दुबे, सहायक अभियंता लघु सिंचाई उमाकान्त तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप चन्दशेखर आजाद, डीएफओ एपी पाठक, डीपीओ पवन यादव उपस्थित रहे।       

No comments

Post a Comment

Home