चुनाव में बेहतर काम करने वाले कर्मचारी किये गये सम्मानित


जौनपुर। मछलीशहर तहसील परिसर में ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार ने विधानसभा 2017 के चुनाव में अच्छे काम करने वाले 47 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मालूम हो कि बीते विधानसभा चुनाव में तहसील के 47 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी मेहनत एवं लगन के साथ काम किया। यही कारण रहा कि तहसील प्रशासन निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्वक चुनाव कराने में कामयाब रहा। इसी को लेकर आज आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार ने अरविन्द यादव तहसीलदार, अजय मौर्य, संतोष शुक्ल नायब तहसीलदार, प्रमोद यादव स्टेनो एसडीएम, नन्द लाल अर्दली, अजय यादव लिपिक, सुरेश यादव रजिस्टार कानूनगो, हरिराम मौर्य, प्रमोद श्रीवास्तव प्रभारी कानूनगो, मनोज यादव, विनोद मौर्य, श्याम शंकर मौर्य, अम्बुज यादव बीआरसी आपरेटर, दारा सिंह, जय सिंह सहित 8 संग्रह अमीन, लालचन्द्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मूलचन्द्र सहित एक दर्जन लेखपालों के अलावा मो. अयूब राजस्व, अहमद हसन फौजदारी अहमद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments

Post a Comment

Home