रामनवमी शोभायात्रा को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी ने की बैठक


जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी शीरीश मोदनवाल के निर्देशों पर बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक बिपिन दुबे व जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रामनवमी के शोभायात्रा को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। बैठक के उपरान्त सर्वसम्मति से वाहिनी के कार्यकर्ता दीपक सिंह को जिला प्रवक्ता बनाया गया। तत्पश्चात् श्री सिंह कहा कि वाहिनी व योगी आदित्यनाथ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही मेरा परम धर्म होगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, जिला महामंत्री सतीश सिंह, सौरभ सिंह, अमित शुक्ला, नीशू सिंह आदि समेत समस्त मण्डलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home