राजकीय आप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न


जौनपुर। राजकीय आप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा का द्विवार्षिक चुनाव बीते शनिवार को जिला चिकित्सालय में सम्पन्न हो गया। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकेश यादव मंत्री यूपी मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन एवं डा. ओपी सिंह वरिष्ठ परामर्शदाता नेत्र ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सर्वसम्मत से निर्विरोध चुनाव हुआ जिसके अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर पर तैनात सुभाष चन्द्र सिंह को अध्यक्ष, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज पर तैनात दिनेश यादव को सचिव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बक्शा पर तैनात जय प्रकाश को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर सभी नये पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home