डीआईओएस से मिले वित्तविहीन शिक्षक


जौनपुर। वित्तविहीन शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल प्रान्तीय महासचिव छोटे लाल यादव के नेतृत्व में शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र से मिला। इस मौके पर शिक्षकों ने बताया कि प्रोत्साहन मानदेय की धनराशि नवनियुक्त शिक्षकों को नहीं मिल पायी है। इस पर श्री मिश्र ने मानदेय के भुगतान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में श्रद्धेय गुप्त, रोहित दूबे, सत्य प्रकाश मिश्र, अनिल सिंह के अलावा तमाम शिक्षक शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home