मण्डल के जनपदों के अपीलों की सुनवाई 25, 26 व 27 को


जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकान्त त्रिपाठी ने आयुक्त वाराणसी के कार्यालय के आदेशानुसार बताया कि मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार पारसनाथ गुप्त राज्य सूचना आयुक्त द्वारा 25, 26, 27 अप्रैल को वाराणसी मण्डल के जनपदों के अपीलों की सुनवाई की जायेगी, के क्रम में निर्देशित किया गया है कि इस सम्बन्ध में लम्बित अपीलों के त्वरित निस्तारण हेतु उनकी विस्तृत समीक्षा करते हुये 5 अप्रैल तक आख्या प्रेषित किया जाय। इस सम्बन्ध में 3 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे कलेक्टेªट मीटिंग हाल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी है। उन्होंने इसके पूर्व अपने विभाग से सम्बन्धित अपीलों के निस्तारण हेतु उसकी समीक्षा कर अपनी आख्या सहित बैठक में मौजूद हो।

No comments

Post a Comment

Home