मीट, मछली व मुर्गे की 10 दुकानों को प्रशासन ने कराया बंद


जौनपुर। बजरंग दल मछलीशहर इकाई द्वारा दिये गये ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुये तहसील प्रशासन ने मीट, मछली व मुर्गे की 10 दुकानों को बंद करा दिया। इसके चलते नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों के अफरा-तफरी मच गयी। प्रशासन की सख्ती के चलते बकरे व मुर्गे का गोश्त चोरी छिपे महंगे दामों पर बिका। इसके पहले ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजय मौर्य व अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह पुलिस बल के साथ मोहल्ला सादीगंज, सराय, महतवाना, मंगल बाजार, कृपाशंकरनगर मोहल्ले में स्थित दुकानों को बंद कराया। इस बाबत पूछे जाने पर नायब तहसीलदार अजय मौर्य ने बताया कि अधिकांश दुकानदारों के लाइसेंस नवीनीकृत नहीं थे। 3 दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही थीं। किसी भी दुकान पर चिक  (परदा) नहीं लगा था। इसके चलते कार्यवाही की गयी है।

No comments

Post a Comment

Home