अत्यधिक बारिश और जलभराव के चलते 26 सितंबर को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय बंद

अत्यधिक बारिश और जलभराव के चलते 26 सितंबर को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय बंद
जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 26 सितंबर 2026 को कक्षा 9 से 12 तक के समस्त माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे।

यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड एवं यूपी बोर्ड से संबंधित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर SHVR, U-DISE+, ड्रॉपबॉक्स, ECO CLUB FOR MISSION LiFE सहित अन्य विद्यालयी कार्यों को पूर्ण करेंगे।

सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments

Post a Comment

Home