समर कैम्प के चौथे दिन हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में चल रहे समर कैम्प के चौथे दिन पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबन्धक डा. राजकुमार मिश्र ने अपने हाथों से पौधरोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही विद्यालय की सराहना करते हुये कहा कि छोटे बच्चों के सामने पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने से उनमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित होगी। इसके पहले विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका डॉ. अनामिका मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये कार्यक्रम की रूप—रेखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ज्योति, स्नैना, रिशु, मंजू, रीमा, अजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home