जौनपुर, 01 मई 2026 — महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण केंद्र का संचालन जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। शाहगंज के गैरवाह स्थित जे.जे. मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजसेवियों, पूर्व एवं वर्तमान ग्राम प्रधानों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को न केवल हुनरमंद बनाएंगे, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे घर बैठे रोजगार अर्जित कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment