हत्या के आरोपियों को शरण देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, खेतासराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जौनपुर: थाना खेतासराय पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने वाले वांछित एवं इनामी अभियुक्तों को शरण देने और फरार होने में मदद करने वाले 8 संरक्षकों/सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा संख्या 90/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्तों पर एसएसपी द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि इन आरोपियों को सोंगर मोड़ स्थित कब्रिस्तान के पास शरण दी गई थी तथा उन्हें फरार कराने में कुछ लोगों ने सहयोग किया।
इसी क्रम में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना खेतासराय में मुकदमा संख्या 91/2026 के तहत धारा 253, 212, 132, 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
रामजीत विन्द, आदित्य गौतम, कमलेश यादव, गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, शोले राजभर और बृजमोहन विन्द।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में खेतासराय पुलिस टीम, जिसमें मो. तारिक अंसारी, संजय कुमार पाण्डेय समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मुख्य इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश लगातार जारी है।

No comments

Post a Comment

Home