जनसुनवाई में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

जौनपुर, 30 अप्रैल 2026 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों में आए प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

No comments

Post a Comment

Home