जौनपुर: जनगणना 2027 के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर, 20 अप्रैल 2026। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दूसरे चरण में जनपद के 8 केंद्रों पर प्रारंभ हो गया है।
तहसील सदर स्थित टी.डी. बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के बारे में संबोधित किया।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.)/जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा द्वारा तहसील मड़ियाहूं के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया तथा जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया।
जनपद में 16 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक कुल 216 बैचों में 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून 2026 तक जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इससे पूर्व 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

No comments

Post a Comment

Home