मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), गुरुवार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई मुंगराबादशाहपुर का गुरुवार को बीआरसी सटवां स्थित सभागार में पुनर्गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत संजय मिश्र को अध्यक्ष तथा अजीत सिंह को मंत्री पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी के रूप में मड़ियाहूं ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव के पर्यवेक्षण में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। अन्य पदाधिकारियों में संजय कुमार सिंह को संरक्षक, उपेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, जीतलाल बिंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोरखनाथ मौर्य एवं सूर्य प्रताप यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं फूलचन्द सरोज व राजेश प्रचेता को उपाध्याय, दानबहादुर व विजय सिंह को संगठन मंत्री, सरोज मौर्या को महिला प्रचार मंत्री, अजीत पटेल को संयुक्त मंत्री तथा विमलेंद्र तिवारी व रमेश चंद्र सरोज को प्रचार मंत्री बनाया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल सहित अन्य जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के मुद्दे पर ब्लॉक के शिक्षकों से सीधा संवाद करते हुए चल रहे संघर्ष और प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर राहुल सिंह, कमलेश उपाध्याय, विभा सिंह, मधुलिका मिश्रा, प्रतिभा सिंह, शिखा दुबे, संदीप सिंह, पृथ्वीपाल, ज्योति, श्रिया, स्वाति, त्रिभुवन नाथ, ज्योति प्रकाश, आलोक शुक्ला, अनुज कुमार सिंह, अरविंद, अभिषेक सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment