आर्यन यादव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने आर्यन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आर्यन की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन का परिणाम है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे ही होनहार छात्र भविष्य में विद्यालय एवं जनपद का नाम और ऊँचा करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से आर्यन यादव को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों के सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही विद्यालय निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
No comments
Post a Comment