डिजिटल सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जौनपुर 09 दिसम्बर, 2025  डिजिटल सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र ने सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी करंजाकला के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन कार्य की प्रगति का आकलन करना था।
निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित कार्मिक अपने कार्य में संलग्न पाए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन नियमानुसार विधिक प्रक्रिया के तहत और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने पाया कि विकास खण्ड में अभी कुछ कार्य अवशेष है। इस पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि शेष कार्य को शीघ्रता एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में दर्ज नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में पूरी सतर्कता बरतने और कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न रखने के कड़े निर्देश दिए।

No comments

Post a Comment

Home