जौनपुर, 09 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के समक्ष विभिन्न तिथियों पर आयोजित जनसुनवाई में विकास खण्ड बक्सा से पहुंचे राज विष्णु नारायण पुत्र लल्लन, सोमारू सहित अन्य दिव्यांगजन अपनी समस्याएं लेकर उपस्थित हुए थे। उनकी समस्याओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया था कि पात्रता की शीघ्र जांच कराते हुए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाए।
निर्देशों के अनुरूप आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा दिव्यांगजन राज विष्णु नारायण (विकास खण्ड बक्सा), सोमारू पुत्र रामदीन (विकास खण्ड शाहगंज) तथा विकास पुत्र भोलनाथ (विकास खण्ड खुटहन) को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। साथ ही जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती दिव्या शुक्ला द्वारा अन्य 09 दिव्यांगजन को भी ट्राईसाइकिल वितरित की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दिव्यांगजन को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं को उपेक्षित न महसूस करें और समाज में बराबरी से जीवन यापन कर सकें। उन्होंने समारोह के दौरान सभी दिव्यांगजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment