जनपद में अब तक 75 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य हुआ पूर्ण

जौनपुर 04 दिसम्बर, 2025 - मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण के पश्चात डिजिटाइजेशन हेतु बीएलओ के सहयोग हेतु अध्यापकगण, लेखपाल, अमीन सुपरवाइजर के रूप में लगाए गए हैं।
             अब तक विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर में 79.61 प्रतिशत, 365-शाहगंज में 78.24, 366-जौनपुर में 67.76, 367-मल्हनी में 76.36, 368-मुंगराबादशाहपुर में 73.52, 369-मछलीशहर में 75.62, 370-मडियाहूं में 75.27, 371-जफराबाद में 71.6 और 372-केराकत में 79.51 प्रतिशत सहित जनपद में कुल 75.51 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो गया है।
                  गणना प्रपत्र भरने में आ रही समस्या के दृष्टिगत हेल्पडेस्क, डिस्ट्रिक्ट कांटैक्ट सेंटर की स्थापना करने के साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट मुनादी कराते हुए लोगों को जागरुक किया जा रहा है जिससे सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा सके।
             जिलाधिकारी द्वारा मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न बूथों और वाररूम का स्थलीय निरीक्षण करते हुए डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की जा रही है तथा बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रोत्साहित करने के साथ ही सम्मानित करते हुए कार्य को समयबद्ध रूप से शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश भी दिए गए है।

No comments

Post a Comment

Home