जौनपुर, 23 दिसम्बर 2025। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर प्रशासन गांव की ओर–2025 कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पांचवें सुशासन सप्ताह–2025 में जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ खान को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह एवं वर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि डॉ. सैफ खान एक कर्मठ, समर्पित एवं सक्रिय चिकित्सक हैं, जिनकी सेवाओं से मरीजों को निरंतर लाभ मिलता रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भी डॉ. सैफ खान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सक सुशासन की भावना को साकार करते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करते हैं।
No comments
Post a Comment