“विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047” की दिशा में जनपदवासियों का बड़ा योगदान
जौनपुर 16 अक्टूबर, 2025 मा० प्रधानमंत्री जी तथा मा० मुख्यमंत्री जी के “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जौनपुर जनपद ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। समर्थ पोर्टल पर जनपदवासियों द्वारा दिए गए अमूल्य एवं सकारात्मक सुझावों के परिणामस्वरूप जौनपुर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपद के सभी नागरिकों, उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा तथा मुख्य सचिव के सतत निर्देशन में समर्थ पोर्टल की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। यह सफलता आप सभी के परिश्रम, प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इसी सहयोग और समर्पण से विकसित भारत 2047 का स्वप्न साकार होगा।”
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने भी अपने विभाग के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, डीसी, एमआईएस, अध्यापकों एवं आम नागरिकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी विभागों के साथ समन्वय करते हुए,कैम्प द्वारा लोगों को जागरूक किया गया और सकारात्मक फीडबैक दिलाया गया।अनवरत प्रयास के कारण जनपद जौनपुर प्रथम स्थान पर रहा।इस सफल प्रयास के लिये उन्होंने सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने डीसी अरुण मौर्य को बुके और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में डीसी दुर्गेश पटेल एवं विजय शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. पटेल ने कहा कि “यह सम्मान पूरे शिक्षा परिवार का सम्मान है। सभी के सहयोग और प्रयास से ही जौनपुर आज प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है।”
No comments
Post a Comment