विजयगढ़ शाखा प्रेमराजपुर ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष
जौनपुर, प्रेमराजपुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयगढ़ शाखा, प्रेमराजपुर द्वारा रविवार को पानदरिबा बस्ती में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए राष्ट्रभक्ति और संगठन की शक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश मौर्य (सह सामाजिक समरसता संयोजक, काशी प्रांत) ने किया जबकि अध्यक्षता सुजीत चौरसिया ने की। मुख्य वक्ता के रूप में वीरेंद्र मौर्य (विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख) उपस्थित रहे। इसके अलावा सह नगर कार्यवाह प्रदीप कुमार मौर्य ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्र कुमार मौर्य ने अपने अमृत वचन से स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
पथ संचलन का नेतृत्व शाखा कार्यवाह दिनेश कुमार और बस्ती प्रमुख धीरज कुमार मौर्य ने किया। ध्वजवाहक की भूमिका केवल चौरसिया ने निभाई। यह पथ संचलन पानदरिबा बस्ती की गलियों से होते हुए संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल रहे।
स्थानीय नागरिकों ने भी पथ संचलन का स्वागत करते हुए जगह-जगह पुष्प वर्षा की और संघ के कार्यों की सराहना की।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 में नागपुर से प्रारंभ हुआ था और आज यह संगठन अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संघ देशभर में सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
No comments
Post a Comment