जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर प्राप्त किया मार्गदर्शन, पुस्तक कर्मकुंभ भी भेंट की

(सोहराब)
लखनऊ/जौनपुर, 05 अक्टूबर 2025। जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान डॉ. दिनेश चंद्र ने अपनी पुस्तक “कर्मकुंभ” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को शिष्टाचारपूर्वक भेंट की। मुख्यमंत्री जी ने पुस्तक स्वीकार करते हुए डॉ. चंद्र के साहित्यिक योगदान की सराहना की और कहा कि प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय रहना समाज को नई दिशा देने वाला कार्य है।
डॉ. दिनेश चंद्र ने इस भेंटवार्ता को अपने लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से प्राप्त मार्गदर्शन उनके प्रशासनिक कार्यों को और अधिक जनहितकारी दिशा देगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि “कर्मकुंभ” पुस्तक जीवन के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता और सकारात्मक सोच को केंद्र में रखकर लिखी गई है, जो प्रत्येक पाठक को अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर योगदान देने की प्रेरणा देती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिलाधिकारी को आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में समर्पित रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने जौनपुर जनपद में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु संवेदनशील व सक्रिय बने रहने का संदेश दिया।
यह मुलाकात न केवल एक शिष्टाचार भेंट थी बल्कि प्रशासनिक कार्यों और साहित्यिक योगदान का अद्भुत संगम भी, जिसने जौनपुर जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

No comments

Post a Comment

Home